Move to Jagran APP

निकाली गई कलश यात्रा,11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

बस्ती : कुदरहा विकास क्षेत्र के झारखंडेश्वरनाथ धाम गायघाट में 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ श

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 10:34 PM (IST)
निकाली गई कलश यात्रा,11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू
निकाली गई कलश यात्रा,11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

बस्ती : कुदरहा विकास क्षेत्र के झारखंडेश्वरनाथ धाम गायघाट में 11 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस दौरान मंगल शोभा कलशयात्रा निकाली गई। इसमें पुरूष और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में 108 कन्याएं शामिल हुई। बैंड बाजा और रथ के साथ सजे धजे हाथी घोड़े आगे चल रहे थे। भक्ति गीतों की धुन पर महिलाएं, पुरूष थिरक रहे थे। कलश यात्रा गायघाट बाजार से गाना, जनवल, देवरिया टियूठा होते हुए पवित्र मनोरमा नदी के रामपुर घाट पहुंची। यहां विधि विधान से श्रद्धालुओं ने जल भरकर पद यात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे। यज्ञाचार्य पं. रमाकांत मिश्र ने श्रद्धालुओं से पूजन अर्चन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना हुई। यज्ञाचार्य ने कहा कि मनुष्य के जीवन मे सार्थकता धर्म की है। धर्म कार्य में शामिल होना मानव जीवन का सबसे बड़ा कार्य है। सुमन देवी, किरन, सारिका, माया, सुभावती, गीता, प्रियंका, निशा, फूला, सीमा, नेहा, मुस्कान, खुशबू, काजल, आंचल, हिमांशी, अंजनी,रोशनी, शिवांगी, ज्योति, पूजा, मीना, राजेंद्र पाल, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश सोनकर, राजेश अग्रहरि, राम भजन, आनंद मोदनवाल, अजय जायसवाल, नितिन, राकेश, दिनेश चंद, जुगुल, दुर्गेश, सोहन लाल, रामप्रकाश, साहबराम मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.