चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
लखनऊ से पहुंची फारेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच पड़ताल की है
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:13 PM (IST)
बस्ती: छावनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बालिका की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम 6 बजे उसकी पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय 15 वर्षीय गोलू पुत्र विजय बहादुर व 13 वर्षीय विष्णु पुत्र धर्मवीर विश्वकर्मा उसको बहला फुसला कर उठा ले गए तथा दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें