Move to Jagran APP

प्रशान्त अध्यक्ष व अंजनी बने लेखपाल संघ के मंत्री

उत्तर प्रदेशलेखपाल संघ उपशाखा रुधौली के पदाधिकारियों का चुनाव व द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को तहसील सभागार में हुआ। प्रशांत कुमार को अध्यक्ष व अंजनी नंदन शरण को मंत्री चुना गया

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:42 PM (IST)
प्रशान्त अध्यक्ष व अंजनी बने लेखपाल संघ के मंत्री
प्रशान्त अध्यक्ष व अंजनी बने लेखपाल संघ के मंत्री

बस्ती: उत्तर प्रदेशलेखपाल संघ उपशाखा रुधौली के पदाधिकारियों का चुनाव व द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को तहसील सभागार में हुआ। प्रशांत कुमार को अध्यक्ष व अंजनी नंदन शरण को मंत्री चुना गया । चुनाव अधिकारी शिवनारायण ,सहायक चुनाव अधिकारी सुबाष यादव ,पर्यवेक्षक अजय श्रीवास्तव ,मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद सहायक पवन मिश्रा, आशीष पांडेयय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष व मंत्री पद का फैसला मतदान से हुआ। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतरे। प्रशांत कुमार ¨सह को 31 व प्रमोद कुमार को 21 मत मिले। मंत्री पद के लिए भी दो प्रत्याशी चुनाव लड़े। अंजनी नंदन शरण को 30 व अनंत कुमार को 22 मत मिला। अध्यक्ष पद के प्रशांत व मंत्री पद के अंजनीनंदन निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज ¨सह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गिरदेव, उपमंत्री भास्कर वर्मा ,कोषाध्यक्ष जयंती शुक्ला ,सम्प्रेक्षक बृजेन्द्र कुमार को निर्विरोध चुना गया। पूर्व अध्यक्ष विद्याधर द्विवेदी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। तहसील अध्यक्ष सदर अशोक तिवारी, रणविजय ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, जुगल किशोर वर्मा ,विद्या धर द्विवेदी ,रामनयन, कनिक राम ,धर्मेंद्र ¨सह, नसरुद्दीन, हबीबुल्लाह, अमिता गुप्ता ,पूजा की मौजूदगी रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.