भैंस चराने जा रहा बुजुर्ग सरयू नदी में डूबा
दुबौलिया थाना क्षेत्र के दिलासपुरा गांव के 65 वर्षीय लालसा यादव भैंस चराने सरयू नदी के उस पार जा रहे थे। नदी पार करते समय वह में डूब गए। ग्रामीणों नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं। शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के दिलासपुरा गांव के 65 वर्षीय लालसा यादव भैंस चराने सरयू नदी के उस पार जा रहे थे। नदी पार करते समय वह में डूब गए। ग्रामीणों नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं। शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे दिलासपुरा गांव के लालसा यादव रोज की भांति गांव के अन्य लोगों के साथ भैंस चराने सरयू नदी के उस पार जा रहे थे। नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव के चलते नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हे खोजना शुरू किया, मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह व दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि गोताखोरों को बुलाकर लापता बुजुर्ग की तलाश कराई जाएगी।