जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त,खुले में शौच को मजबूर लोग
नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड में पेयजल की व्यवस्था ध्वस्तनपं प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
जागरण संवाददाता, हर्रैया, बस्ती: नगर पंचायत हर्रैया में समस्याओं की भरमार है। वार्ड संख्या तीन उग्रसेन नगर में साफ-सफाई, पेयजल समेत तमाम समस्याओं से नागरिक जूझ रहे हैं। यहां पांच सीटर सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला लटक रहा है। जिससे लोग खुले में शौच जाने को विवश है। जलनिकासी व्यवस्था भी ध्वस्त है।
वार्ड के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। घरों में स्वच्छ पेयजल के लिए अभी तक वाटर पाइप लाइन से जोड़ा नहीं गया। इंडिया मार्क हैंडपंप भी खराब हैं। वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नालियों की साफ-सफाई न होने से जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे रात में आने-जाने वाले राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वार्ड की कुल आबादी 1460 हैं। जिसमें पुरुष 810 व महिला 650 लोग निवास करते हैं। बोले नागरिक
- वार्ड में जबसे पांच सीटर सामुदायिक शौचालय बना है तब से उसमें ताला लटकता रहता है। जिससे लोगों को खुले में जाना पड़ रहा है।
मनीराम निषाद घर के पास लगा इंडिया मार्क हैंडपंप कई वर्षो से खराब है जिसको लेकर जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
चंचल यादव नालियों की साफ-सफाई समय से न होने पर उससे से दुर्गंध उठ रही है। जिससे लोगों का जीना मुहाल है। जिम्मेदार भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
मोहनलाल घर के पास नाली निर्माण न होने से इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी बहने में समस्या होती है। सड़क पर जलभराव की समस्या हमेशा बनी हुई है।
गुंजा देवी बोले सांसद प्रतिनिधि
सभासद प्रतिनिधि राजेश सिंह का कहना है कि वार्ड में नालियों की हमेशा साफ-सफाई होती है लेकिन लोग उसी में घर का कूड़ा फेंक देते हैं जिससे नालियां जाम हो जाती हैं।
वार्ड की समस्याएं संज्ञान में है। जल्द ही इसका निस्तारण करा दिया जाएगा।
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,चेयरमैन,नगर पंचायत हर्रैया