डा. नवीन बने इंडियन योग एसोसिएशन के सदस्य
योग प्रशिक्षण एक्यूप्रेशर चिकित्सा में सक्रिय डा. नवीन सिंह को आयुष मंत्रालय ने इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित किया है। प्रदेश में केवल दो सदस्य नामित किए गए हैं जिसमें प्रयागराज से डा. रमेश चंद्र पटेल शामिल हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:09 AM (IST)
बस्ती: योग प्रशिक्षण, एक्यूप्रेशर चिकित्सा में सक्रिय डा. नवीन सिंह को आयुष मंत्रालय ने इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित किया है। प्रदेश में केवल दो सदस्य नामित किए गए हैं जिसमें प्रयागराज से डा. रमेश चंद्र पटेल शामिल हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य योग के क्षेत्र में साधकों का चयन कर उन्हें और अधिक बेहतर बनाना है। डा. नवीन सिंह ने बताया कि सदस्य के रूप में उनका पूरा प्रयास होगा कि वह प्रमुख योग संस्थानों को एक जुट कर प्रदेश से अधिकतम योग साधकों के गुणों का विकास करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें