नलकूप खंड कार्यालय पहुंचे डीएम, दो कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
मानव संपदा पोर्टल नहीं खोल पाए कंप्यूटर आपरेटर
बस्ती : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन शुक्रवार को पखवारे भीतर दूसरी बार अधिशासी अभियंता नलकूप खंड का निरीक्षण किया। खामियां देख डीएम भड़क गए और कर्मचारियों को नसीहत दी। लापरवाही में दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और कम्प्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्ति की नोटिस देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियां मिली। रेक में रखे पत्रावलियों व रजिस्टर पर धूल चढ़े थे। वर्ष 1980-81 का रजिस्टर सबसे ऊपर रखा मिला जबकि नए रजिस्टर नीचे थे। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और उत्तम तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। पुरानी अप्रयुक्त पत्रावली एवं रजिस्टर की वीडिग कराने को कहा। राजेंद्र प्रसाद द्वारा जो रजिस्टर जिलाधिकारी को दिखाया गया उसे प्रमाणित नहीं किया गया था और न ही पेज नंबर डाला मिला। 15 दिन के भीतर सभी रजिस्टर दुरुस्त के लिए एक्सईएन को निर्देशित किया। मानव संपदा पोर्टल नहीं खोल पाने पर कम्प्यूटर आपरेटर अरविद सिंह की सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करने को कहा। 15 दिन में जवाब मांगा। 64 नलकूप चालकों का डाटा पोर्टल में फीड मिला। डीएम ने तीन वरिष्ठ लिपिकों की कमेटी बनाकर तीन वर्षों में भर्ती हुए कर्मियों का प्रशिक्षण कराने को कहा। 27 कर्मियों में कार्य विभाजन के बाद भी चार्ज न होने पर नाराजगी जताई।
गोविदनाथ त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, सुनील चैधरी, अजीत श्रीवास्तव, उत्तम तिवारी की आलमारियां खोलकर देखा। सफाई और व्यवस्थित करने की हिदायत दी। वरिष्ठ लिपिक रीना सिंह की सराहना की।