विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार पीड़ित बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 09:37 PM (IST)

परिजनों ने डेंगू से हुई मौत बताया कारण

बुखार पीड़ित बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
बुखार पीड़ित बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

बस्ती:तेज बुखार से पीड़ित बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन रास्ते से ही लौट आए तथा अंतिम संस्कार कर दिए। परिजनों का कहना है कि बालिका डेंगू बुखार से पीड़ित थी। रविवार को शाम 5 बजे संतोष कुमार की 7 वर्षीय बेटी सोनाक्षी निवासी पचौरा विकास खंड साऊंघाट को अचानक तेज बुखार हो गया। परिजनों का कहना है कि वह बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका व्यक्त करते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में उसे प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। जहां उन्होंने खून की जांच कराई तथा डेंगू की पुष्टि करते हुए लखनऊ या गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। उसके बाद उसे प्राइवेट एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाया जा रहा था, सहजनवां के पास पहुंचे थे कि बच्ची की मौत हो गई। पिता संतोष ने बताया कि वह गांव में ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

बीमारी से बच्ची की मौत को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। गांव के भगवान दीन, रामललित,रवि,¨रकी तिवारी ,विकास शुक्ला,आदित्य राना, शिवम चौबे, मोहन गौतम का कहना है कि गांव में कीटनाशकों का छिड़काव,आशा द्वारा छोटे बच्चों को संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए दवा आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है। नाली के ठहरे पानी में मच्छरों के एकत्र होने के कारण बीमारियां पनप रहीं हैं। ग्राम प्रधान श्रीराम का कहना है कि गांव में छिड़काव के लिए कई बार लिखा गया लेकिन बजट न होने की बात कही जा रही है। अधिकारी कहते हैं कि जब बजट आएगा छिड़काव कराया जाएगा।