मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव निवासी संतोष सिंह (27) पुत्र उदयभान सिंह 16 अगस्त को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव निवासी संतोष सिंह (27) पुत्र उदयभान सिंह 16 अगस्त को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रक्षाबंधन के दिन संतोष सिंह अपनी मां के साथ ननिहाल कोइलसा बाजार आजमगढ़ गए थे। 16 अगस्त को वापस अपने घर आ रहे थे। वह आंबेडकरनगर जिले के नेउरी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में संतोष सिंह को गंभीर चोंटे आईं। बाइक पर पीछे बैठी मां भी घायल हो गई। परिजन दोनो को जिला अस्पताल आंबेडकरनगर ले गए। वहां संतोष की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया।