नृत्य, संगीत की बिखरी छटा, झूम उठे लोग
शास्त्रीय गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
बस्ती : उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान के तत्वावधान में संभागीय शास्त्रीय गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं युवा वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नृत्य, संगीत की अछ्वुत छटा बिखरी।
प्रतियोगिता की संयोजक रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि यह कई वर्षों से प्रदेश के 18 केंद्रों पर कराई जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की छिपी प्रतिभाओं को निखार कर सामने लाना है। उन्हें एक बेहतर अवसर दिया जा रहा है। शास्त्रीय संगीत भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। संस्थान के निदेशक डा. रंजना अग्रहरि ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद में तमाम लोगों का रुझान शास्त्रीय संगीत की ओर बढ़ा है। बाल वर्ग शास्त्रीय गायन में इशिता, किशोर वर्ग में तेज कुमार कसौधन एवं विशाल विश्वकर्मा प्रथम, शिवानी गुप्ता एवं अमन शर्मा द्वितीय, धीरज पटेल व सलोनी सागर को तृतीय स्थान मिला। युवा वर्ग में सविता पांडेय प्रथम स्थान पर रही। कत्थक नृत्य किशोर वर्ग में शुभम तिवारी प्रथम, सुप्रिया वरुण द्वितीय एवं विध्यवासिनी त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्रेमचंद्र तिवारी, डा. रिचा आर्या, प्रतिमा शामिल रहे।
इस दौरान आनंद स्वरूप, लक्ष्मी प्रसाद, अर्चना गुप्ता मंजू अग्रहरि ,मोनी पांडेय, हर्षिता, आंचल, दुर्गेश्वरी मानसी, गरिमा मौजूद रहे।