छत से गिरा युवक,मौत
परसरामपुर गांव निवासी पतिराम के बेटे राकेश (30) की छत से गिरकर मौत हो गई। वह खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाता था। परिवारीजनों के अनुसार शनिवार रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 10:58 PM (IST)
बस्ती:
परसरामपुर गांव निवासी पतिराम के बेटे राकेश (30) की छत से गिरकर मौत हो गई। वह खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाता था। परिवारीजनों के अनुसार शनिवार रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। आधी रात के बाद शौच के लिए उठा और अनियंत्रित होकर एक मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने पर परिजन अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही मृत्यु हो गई। मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें