पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप,मुकदमा दर्ज
महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस कप्तान हेमराज मीणा के निर्देश पर महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पत्नी ने पति पर आपत्तिजनक आरोप भी लगाए हैं।
बस्ती: महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस कप्तान हेमराज मीणा के निर्देश पर महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पत्नी ने पति पर आपत्तिजनक आरोप भी लगाए हैं।
नगर थाना क्षेत्र के पिकौरा निवासी विनोद कुमार ने अनिता से छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। यह अनिता की दूसरी शादी थी। दोनों की दो बेटियां भी है। अनिता का आरोप है विनोद ने उसे अपशब्द कहे तथा मारापीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित किया। उसने पति पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। पुलिस टीम ने पिकौरा जाकर बयान भी दर्ज किया है।