पागल कुत्ते ने तीन दर्जन मवेशियों को काटा
कुत्ते को अंतत: चौरा गांव के ग्रामीणों ने मार गिराया
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:28 PM (IST)
बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली व बस्थनवा गांव में पागल कुत्ते ने तीन दर्जन मवेशियों को काट लिया। पशुपालक रैबीज के खतरे से परेशान हैं। कुत्ते को अंतत: चौरा गांव के ग्रामीणों ने मार गिराया। लोगों ने बताया कि गत तीन दिन में पागल कुत्ते ने अमरौली शुमाली गांव के पुजारी यादव, अयोध्या प्रसाद, गिरीश चंद, भारत पाल, बाबूलाल पाल, मातिबर, टीमल, तिलकराम, राम निहाल, रामचंद्र, चंद्रिका प्रसाद, राम सुरेश के मवेशियों को काट लिया। इसके अलावा उसने बस्थनवा गांव के पशुपालकों के मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया। रविवार की शाम को चौरा के पास ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। कुछ पशुपालक निजी चिकित्सकों से अपने मवेशियों का इलाज करा रहे हैं तो कुछ सरकारी अस्पताल से।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें