अनुबंधित बसों का चुनाव में नहीं होगा अधिग्रहण
लोकसभा चुनाव में रोडवेज में अनुबंध पर संचालित बसों को अधिग्रहित न करने का फरमान परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने जारी किया है। बस्ती डिपो में 17 अनुबंधित बसें हैं। जो लोकल यात्रियों को कवर करती हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:06 AM (IST)
बस्ती : लोकसभा चुनाव में रोडवेज में अनुबंध पर संचालित बसों को अधिग्रहित न करने का फरमान परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने जारी किया है। बस्ती डिपो में 17 अनुबंधित बसें हैं। जो लोकल यात्रियों को कवर करती हैं। अपर आयुक्त ने कहा है कि चुनावी ड्यूटी में इन बसों को न भेजा जाए। प्रदेश में निगम की 3500 बसों को अधिग्रहित किया जा चुका है। अनुबंधित बसों को यात्री सेवाओं में रखा जाए। एआरएम ने बताया कि निगम की ही बसें भेजी जा रही हैं, अनुबंधित की नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें