Move to Jagran APP

इंडिया मार्क हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी,संक्रमण का खतरा

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट बढ़ रहा है। रखरखाव के अभाव में अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपंप बेपानी हो गए हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में इंडिया मार्क हैंडपंपों लगे हैं। उनमें भी अधिकतर में दूषित जल निकल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 10:34 PM (IST)
इंडिया मार्क हैंडपंप से निकल रहा  दूषित पानी,संक्रमण का खतरा
इंडिया मार्क हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी,संक्रमण का खतरा

बस्ती : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट बढ़ रहा है। ,रखरखाव के अभाव में अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपंप बेपानी हो गए हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में इंडिया मार्क हैंडपंपों लगे हैं। उनमें भी अधिकतर में दूषित जल निकल रहा है। मजबूरी में ग्रामीण देसी हैंडपंपों के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विकास खंड के 321 राजस्व गावों में डेढ़ लाख की आबादी निवास करती हैं। यहां शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन ने कुल 2535 इंडिया मार्क हैंडपंप स्थापित किए गए है। इसमें से अधिकांश हैंडपंप खराब हो चुके हैं। दूषित पानी पीने से टाईफाइड, पीलिया,कालरा जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। जिम्मेदार खराब इंडिया मार्क हैंडपंपों को ठीक कराने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के विजय पांडेय, विनय दुबे, सुभाष चौबे, प्रमोद तिवारी, रामजनक यादव आदि ने बताया कि इंडिया मार्क नलों से प्रदूषित पानी निकल रहा है। बर्तन में थोड़ी पानी रखने के बाद लाल हो जाता है। इस नाते पानी के सेवन से बीमारी की चिता सता रही है।

loksabha election banner

एडीओ पंचायत हरिओम पाल ने कहा कि हैंडपंप मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। अगर इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है तो जांच कराकर जिम्मेदार प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.