प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह
अजय कुमार लल्लू ने मजदूरों के दर्द को समझा
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:10 AM (IST)
बस्ती: प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। कांग्रेस इस उत्पीड़न का जबाब सेवा से देगी। कोरोना के संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की सेवा में बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे हैं।
यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहीं। 6 से 12 जून तक कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प के साथ अजय लल्लू की महारसोई का संचालन करते हुए सेवा सत्याग्रह किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मजदूरों के दर्द को समझा और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर एक हजार बस चलाने के लिए अनुमति मांगी। जिसे सरकार ने अपराध मान लिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें