बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महाविद्यालय पचवस,हर्रैया में उतरेंगे।यहां हेलीपैड बनाया जा रहा है। रास्तों की सफाई करने के साथ ही शहीद स्थल छावनी में भी साफ सफाई की जा रही है।
बस्ती (जेएनएन)। मंडल तथा जिलों में विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती का दौरा है। वह यहां पर बाढ़ पीडि़तों से मिलने के साथ ही उनका राहत सामग्री भी देंगे। मुख्यमंत्री यहां पर करीब 2:30 बजे पहंचेंगे।
मुख्यमंत्री हर्रैया तहसील के राजकीय महाविद्यालय पचवस में उतरेंगे। यहां पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। रास्तों की सफाई करने के साथ ही शहीद स्थल छावनी में भी साफ सफाई की जा रही है। मुख्यमंत्री 2.20 से 2.45 बजे तक बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात करेंगे तथा राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके अलावा विक्रमजोत ब्लाक के सर्वाधिक संवेदनशील कल्यानपुर गांव में बड़े पैमाने पर तैयारी हो रही है।
यह भी पढ़ें: कजली तीज के अवसर पर गोंडा में शुरू हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। नदी तट पर जल पुलिस की नाव तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ पीडि़तों की समस्या सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में लगा 'ब्लू व्हेल' पर प्रतिबंध, स्कूलों में गैजेट्स नहीं ले जा सकेंगे छात्र
स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है।कल से अब तक फागिंग दो बार कराई जा चुकी है। यहां पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।