यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
CM Yogi Threat सीएम योगी आदित्यनाथ को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बस्ती। एक वाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए उन्हें बम से उड़ने के धमकी दी गई है। इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अभिषेक कुमार दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सनातन धर्म सर्वोपरि नामक वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हैं। इस ग्रुप में 533 सदस्य हैं। उसी ग्रुप के एक सदस्य जो ग्रुप एडमिन भी है, ने एक वीडियो डाला, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कह रहा है कि योगी को बम से उड़ा दूंगा।
इस धमकी भरे वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी है। गौर थाना के उप निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
