रोशनी से नहाया चर्च, तैयार की गई गोशाला
यहां गोशाला तैयार की गई है। चर्च सभागार में प्रार्थना सभा के भी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
बस्ती : गिरिजाघरों की अछ्वुत सजावट की गई है। 24 दिसंबर की आधी रात को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा। आयोजन में प्रतीकात्मक रूप से प्रभु यीशु का जन्म कराया जाएगा। इलेक्ट्रानिक झालरों की झिलमिल रोशनी से सभी चर्च नहाए हुए हैं। आकर्षक गोशाला भी तैयार की गई है। गिरिजाघरों में अनुयायियों का आना जाना भी शुरू हो गया है।
दीवानी कचहरी के पीछे स्थित सेंट बेसिल चर्च की सजावट देखते बन रही है। यहां गोशाला तैयार की गई है। चर्च सभागार में प्रार्थना सभा के भी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं कचहरी चौराहा स्थित सबसे पुराने सेंट जेम्स सीएनआइ चर्च की अनोखी सजावट हुई है। यहां प्रार्थना कक्ष में क्रिसमस टी निशान के समक्ष बड़ी संख्या में अनुयायी 24 दिसंबर की शाम से ही आराधना शुरू कर देंगे। अगले दिन सुबह प्रार्थना होगी।
क्रिसमस-डे के मद्देनजर बाजार में उपहारों की दुकानें भी सज गई हैं। केक, चाकलेट, टाफी आदि सामग्रियों की उपलब्धता है। स्कूली बच्चे, शिक्षक एवं प्रभु यीशु के अनुयायी तरह-तरह के उपहार खरीद रहे हैं। क्रिसमस-डे पर खुशियों का इजहार इन्हीं उपहारों के साथ करने की पूरी तैयारी है। गांधीनगर बाजार में केक व्यवसायी सरदार गुरु चरन सिंह चावला ने बताया कि इधर दो दिनों से केक की डिमांड बढ़ गई है। सस्ते-महंगे सभी तरह के केक का आर्डर मिल रहा है।
शहर के पचपेड़िया मार्ग पर स्थित देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे मनाया। प्रबंधक अमरमणि पांडेय व अर्चना पांडेय ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर एक्समस-ट्री, सेंटा क्लाज सुंदर आकृतियों में बनाया। एक दूसरे के साथ खुशियों को साझा किया गया। बच्चों ने सेंटा क्लाज के वेशभूषा में सुंदर प्रस्तुति दी और उपहार भी बांटे।
पुनीता पांडेय, जया पांडेय, नीलम चौधरी, सोनल चौधरी, आकृति, लक्ष्मी, अविनाश, रामाशीष, प्रवीन, अजमेर, मनीश, हबीबा मौजूद रहे।