Move to Jagran APP

पटाखा जलाते समय छह बच्चे झुलसे

गौर थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार में रविवार को पटाखे का बारुद जला रहे छह बच्चे झुलस गए। गंभीर अवस्था में 5 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:29 PM (IST)
पटाखा जलाते समय छह बच्चे झुलसे
पटाखा जलाते समय छह बच्चे झुलसे

बस्ती: गौर थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार में रविवार को पटाखे का बारुद जला रहे छह बच्चे झुलस गए। गंभीर अवस्था में 5 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

loksabha election banner

गौर थाना क्षेत्र के हलुआ गांव निवासी रामजन्म के घर 13 फरवरी 2019 को लड़की की शादी थी। शादी में जो पटाखे जलाते वक्त नहीं फटे थे उनका बारुद 6 से 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चे एकत्र कर रविवार को दिन में तीन बजे जलाने लगे, अचानक बारुद तेजी से जला तो हलुआ गांव निवासी 12 वर्षीय अभिषेक पुत्र राम मूरत, 8 वर्षीय अंशिका पुत्री रामनिवास, 6 वर्षीय अंजलि पुत्री लालजी, 10 वर्षीय गरिमा पुत्री हनुमान, 8 वर्षीय आयात पुत्री गुलाम हुसैन और लालजी की एक और पुत्री झुलस गई। जिसमें 5 बच्चों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.