Move to Jagran APP

रात में गुलजार हुए घाट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अमहट घाट और निर्मली कुंड परिसर में पुलिस फोर्स तैनात

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:42 PM (IST)
रात में गुलजार हुए घाट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
रात में गुलजार हुए घाट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बस्ती: छठ पर पर्व पर एक ओर जहां स्वयंसेवी संगठन, आम जन घाटों की सफाई व सुरक्षा को लेकर चौकस हैं वहीं नगर पालिका ने भी घाटों पर सफाई व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की है। घाट सजा दिए गए हैं। जगह-जगह लाइट लगाई गई है। वेदियों को रंग-रोगन से सजाया गया है। रात के सन्नाटे में घाटों पर जल रहे प्रकाश ¨बदु लोगों का ध्यान बरबस आकर्षित कर रहे हैं। पानी में पड़ रही प्रकाश ¨बदुओं की छाया देखते ही बन रही है। दूसरी तरफ पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती क्षेत्र में निर्मलीकुंड परिसर में स्थानीय पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अमहट घाट पर दो नाव और गोताखोर तैनात किए गए हैं। घाट और कुंड से कुछ दूर पहले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

loksabha election banner

बस्ती शहर में कुआनो नदी के अमहट घाट और निर्मली कुंड में छठ पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। कोतवाली क्षेत्र की महिलाएं अमहट घाट पर तो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की महिलाएं निर्मलीकुंड में छठ का पर्व मनाती हैं। ऐसे में दोनों स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित होती है। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमहट घाट पर कोतवाली की फोर्स तो निर्मली कुंड में पुरानी बस्ती थाने की फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मंजू ¨सह, दो महिला उपनिरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक, 35 सिपाही, 14 महिला सिपाही अतिरिक्त लगाए गए हैं। इन सबके पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम और सीओ सिटी को लगाया गया है। एएसपी ने बताया कि अमहट घाट पर भीड़ को देखते हुए मेन रोड से घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। ऐसा ही निर्मलीकुंड से थोड़ी दूर पहले किया गया है। यहां एक स्थान पर पाíकंग भी बनाई गई है। निर्मली कुंड के पास और अमहट घाट के पास बैरियर लगाया गया है। लगा रहा जाम

छठ पर्व के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ी रही। महिलाएं, पुरुष, बच्चे उमड़ पड़े। जिस वजह से शहरी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। गांधीनगर क्षेत्र में पूजन सामग्रियों की दुकानों की भरमार होने से दिन भर चहल-पहल रही। शहरी आवागमन जगह-जगह बाधित हुआ। दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हुई। हनुमानगढ़ी से लेकर एसबीआइ मुख्य शाखा तक भीड़ अधिक रही। यहां गांधीनगर मार्ग पर कई बार जाम लगा। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज पर भी पर्व के चलते यात्रियों और शहरवासियों की भीड़ जुटी रही। जिससे यहां भी जाम लगा रहा। यहीं हाल अस्पताल चौराहे का रहा। भीड़ के चलते यहां भी घंटों लोग परेशान हुए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद आवागमन बहाल हो सका। कंपनीबाग और कटरा क्षेत्र में भी छठ पूजा पर सामान की खरीदारी को लेकर भीड़ अधिक रही। भीड़ के चलते वाहन रेंगते नजर आए। दक्षिण दरवाजा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी छठ उत्सव मनाने वाले बाजार में जुटे रहे। भीड़ की वजह से दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आवागमन में कठिनाई हुई। कई बार पुरानी बस्ती में जाम की समस्या खड़ी हुई। करूआ बाबा से लेकर पांडेय बाजार तक वाहन रेंगते नजर आए। तो फुटपाथ पर भीड़ भी कसमकस की स्थिति में चल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.