Move to Jagran APP

लेनदेन में चाकूबाजी, तीन घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम कटेश्वरनाथ में लेनदेन को लेकर चाकूबाजी हुई। चाकू लगने से एक नाबालिग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का नाम अशोक गिरी, राघवेंद्र गिरी व सुमन है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है। घायलों का इलाज सीएचसी इटवा में चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 11:41 PM (IST)
लेनदेन में चाकूबाजी, तीन घायल
लेनदेन में चाकूबाजी, तीन घायल

सिद्धार्थनगर: थाना क्षेत्र के ग्राम कटेश्वरनाथ में लेनदेन को लेकर चाकूबाजी हुई। चाकू लगने से एक नाबालिग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का नाम अशोक गिरी, राघवेंद्र गिरी व सुमन है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है। घायलों का इलाज सीएचसी इटवा में चल रहा है।

loksabha election banner

पिपरी भावपुर के निवासी गुड्डू ने भैंस खरीदने के लिए कंटेश्वरनाथ निवासी अशोक गिरी को पैसा दिया था। अशोक ने भैंस दे दिया। पसंद न आने पर दूसरी बार भी भैंस की खरीदारी की गई। इस बार भी ग्राहक को भैंस पसंद नहीं आई। भैंस को वापस कर दिया। अशोक ने रुपया वापस कर दिया, लेकिन पांच हजार नहीं दे सका था। देर शाम पिपरी भावपुर के छह लोग गोलबंद होकर आए। बकाया पांच हजार रुपये मांगे, अशोक ने कुछ दिनों बाद देने की बात कही तो आरोपितों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला शुरू कर दिया। इस संबंध में एसओ इटवा अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने भावपुर पिपरी निवासी गुड्डू, इबरार व कमाल को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.