Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

मंदिरों व घरों में मुख्य रूप से हुए आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 10:46 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

बस्ती: चैत्ररामनवमी पर एक ओर जहां देवी मंदिरों में हवन, पूजन अनुष्ठान का दौर चलता रहा वहीं राम-जानकी मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि विधान से मनाया गया। दोपहर में जैसे ही ठीक बारह बजा घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे। लोगों ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की एक दूसरे को बधाइयां देनी शुरू कर दी। गांधीनगर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में पं. गोपेश्वर त्रिपाठी की अगुवाई में भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। एक साथ लोगों ने भये प्रकट कृपाला दीन दयाला.. भजन गा कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। मंदिर में भगवान राम सहित चारों भाइयों भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न का भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जलकल के सामने स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां श्रीराम सहित चारो भाइयों व हनुमान जी की आराधना की गई। शहर के रौता चौराहा स्थित शनि देव मंदिर में पं. सरोज मिश्र की अगुवाई में भगवान का जन्मोत्सव आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने भगवान के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.