दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
मुकामी पुलिस ने रामपुर गांव के एक ही परिवार के सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जमोहरा गांव के किताबुल्लाह ने अपनी बेटी शकीना का विवाह वर्ष 2008 में रामपुर गांव के मसूद आलम पुत्र अब्दुल सलाम के साथ किया। शकीना के दो संतान जैद 10 और उवैद 4 भी हुए है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:42 PM (IST)
बस्ती : मुकामी पुलिस ने रामपुर गांव के एक ही परिवार के सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जमोहरा गांव के किताबुल्लाह ने अपनी बेटी शकीना का विवाह वर्ष 2008 में रामपुर गांव के मसूद आलम पुत्र अब्दुल सलाम के साथ किया। शकीना के दो संतान जैद 10 और उवैद 4 भी हुए है। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की खातिर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति मसूद, ससुर अब्दुल सलाम, सास सबरुन्निशा, जेठ इश्तियाक, फैजान, कुद्दूस और रिजवान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें