21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या जाएंगे कारसेवक : तोगड़िया
अंतरराष्ट्रीय विश्व ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि 21 अक्टूबर 2018 को बड़ी संख्या में कारसेवक लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। इसके लिए पूरे देश में खास कर उत्तर प्रदेश में उन युवाओं की टीम बनाई जा रही है जो पचास-पचास लोगों को अपने साथ लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। यह युवा, वाहिनी प्रमुख होंगे
बस्ती: अंतरराष्ट्रीय विश्व ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि 21 अक्टूबर 2018 को बड़ी संख्या में कारसेवक लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। इसके लिए पूरे देश में खास कर उत्तर प्रदेश में उन युवाओं की टीम बनाई जा रही है जो पचास-पचास लोगों को अपने साथ लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। यह युवा, वाहिनी प्रमुख होंगे। डा. तोगड़िया तहसील क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव में रवि मिश्र के घर आयोजित भोज से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि संगठन काशी, मथुरा अयोध्या में मंदिरों के निर्माण के साथ ही जो लोग अल्पसंख्या होते हुए भी दो से अधिक बच्चा पैदा कर रहे हैं उनको अल्पसंख्यक श्रेणी से बाहर करने की मांग करेंगे। किसानों को उपज की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाया जाए जो अब तक नहीं मिल रहा है। संगठन मंदिर निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। बीस करोड़ लोगों को इससे जोड़ने की योजना है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद दो वर्ष तक मंदिर बनाने के आश्वासन पर चुप बैठा था। जब उन्होंने कहा कि संसद में कानून बना कर ही मंदिर निर्माण होगा तो मुझे लगा कि मंदिर निर्माण में शहीद कोठारी बंधुओं के साथ ही आठ करोड़ तीस लाख लोगों द्वारा मंदिर निर्माण में दिया गया चंदा, पूरी दुनिया में तीस करोड़ लोगों द्वारा शिलापूजन कर अयोध्या पहुंचाई ईंट आदि सभी के साथ धोखा है। ऐसे लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। यही कारण है कि उद्?देश्य से भटकने के कारण संगठन छोड़ना पड़ा। शरीर छूट जाए तो भी राममंदिर निर्माण का एजेंडा नहीं छोड़ूंगा। सरकार की पहल पर सदन में कानून बनाने के लिए नामी वकीलों से मजमून बना कर भी दिया गया था लेकिन उसपर भी अमल नहीं हुआ। मंदिर निर्माण के लिए मुखर होने वाले लोगों को तरह-तरह से यातनाएं दी गईं। नए सिरे से अंतरराष्ट्रीय विश्व ¨हदू परिषद, मंदिर निर्माण के लिए समान विचारधारा के संगठनों व लोगों को एकत्र कर अभियान को सफल बनाएगा। इसी उद्?देश्य से पूर्वांचल की यात्रा पर हूं। सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इस मौके पर प्रदीप द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, रामसेवक ¨सह, राजीव सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।