गन्ना पर्ची निर्गमन को बनाएं पारदर्शी: आयुक्त
प्रमुख सचिव एवं गन्ना आयुक्त संजय आर. भूस रेड्डी ने रविवार को गन्ना विभाग, चीनी मिल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की
बस्ती: प्रमुख सचिव एवं गन्ना आयुक्त संजय आर. भूस रेड्डी ने रविवार को गन्ना विभाग, चीनी मिल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। निर्देशित किया कि गन्ना पर्ची निर्गमन और कैलेंड¨रग की व्यवस्था पारदर्शी एवं बेहतर बनाई जाए। जिला गन्ना अधिकारी इस पर निगरानी रखें। गन्ना आयुक्त ने वेंडर कार्य प्रणाली में दोष पाए जाने पर आकाश गन्ना साफ्टवेयर के स्टाफ के प्रति नाराजगी जताई। सुधरने की हिदायत दी। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने किसानों की समस्याएं रखीं। जिसके समाधान का आयुक्त ने आश्वासन दिया। संयुक्त गन्ना आयुक्त डा.वीबी ¨सह, विश्वेस कन्नौजिया, डा. आरबी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।