हथियागढ़ गांव के सिवान में जमीन में दफन मिला शव
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव के सिवान में स्थित धान के खेतों के बीच एक किशोर का दफनाया हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव के सिवान में स्थित धान के खेतों के बीच एक किशोर का दफनाया हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि गांव के लोग शव की पहचान 30 सितंबर को गायब रंजीत चौहान 14 पुत्र चंद्रहास चौहान के रूप में किए, मगर उसके परिजन बरामद शव को पहचानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि शव उनके बेटे रंजीत का नहीं है। ऐसे में पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि क्या करें।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव के सिवान में गुरुवार की शाम कुछ बच्चे मछली पकड़ने धान के खेत में गए थे। धान के खेत के बीच परती पड़ी कुछ जमीन पर एक शव का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। बच्चों ने देखा तो डर गए और चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे। गांव में पहुंचकर बच्चों ने बताया कि खेत में शव दफन है। यह सुनते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो गांव के लोगों ने उसकी पहचान रंजीत चौहान के रूप में की। मगर परिजन उसे पहचानने से इंकार कर दिया। शव पुराना और फूलने के कारण परिजन उसे पहचान नहीं पा रहे थे। बहरहाल पुलिस उसे रंजीत चौहान का ही शव मानकर चल रही है। दिवंगत रंजीत दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अजय 22 वर्ष का है। रंजीत की चार बहने हैं चार में एक की शादी हो चुकी है तीन अभी अविवाहित हैं। उसके पिता चंद्रहास हाइवे पर पॉलीटेक्निक चौराहे पर एक ढाबा चलाते हैं। शव रंजीत का है या किसी और का इसे लेकर परिवार के लोग असमंजस में हैं। सीओ सिटी आलोक ¨सह ने बताया कि शव के हुलिए, कपड़े, चप्पल आदि से वह रंजीत का ही लगता है। प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर शव को वहां दफनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी हत्या किसने की है।