पुल का एप्रोच मार्ग जलमग्न, आवागमन बाधित
नदी का जलस्तर बढ़ा तो एप्रोच मार्ग डूब गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बस्ती : गौर ब्लाक के उत्तरी छोर पर विशुही नदी पर बने पक्के पुल का एप्रोच मार्ग जल मग्न हो गया है। पानी के तेज बहाव होने के कारण आवागमन बाधित है। बावजूद इसके नागरिक कोई विकल्प न होने से जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहे हैं।
वर्ष 2008 में मानपुर मार्ग पर बेलवरिया घाट पर पक्के पुल का निर्माण कराया गया था। तभी एप्रोच मार्ग पुल से काफी नीचे बना दिया गया था। नदी का जलस्तर बढ़ा तो एप्रोच मार्ग डूब गया है। इससे माझा मानपुर गांव टापू का रूप ले लिया है। जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने उप जिला अधिकारी हर्रैया को पत्र लिखकर अनहोनी से बचने के लिए घाट पर नाव लगवाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें