भाजपा ने की बाइक संदेश यात्रा की समीक्षा
बाइक रैली दिन में 11 बजे किसान डिग्री कालेज के मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग से पलास्टिक कांप्लेक्स तक जाएगी
बस्ती: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली की तैयारी हेतु शुक्रवार को डाकबंगले पर तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। बैठक में सभी मंडलों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं मंडल कार्यसमिति सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहे। 17 नवंबर को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रामचरन चौधरी ने बताया कि रैली की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी उपेंद्र दत्त शुक्ला, सांसद हरीश द्विवेदी करेंगे। सभी नेता भी बाइक चलाएंगे या बाइक पर पीछे बैठेंगे। रैली में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह-जगह लगाया गया है। बाइक रैली दिन में 11 बजे किसान डिग्री कालेज के मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग से पलास्टिक कांप्लेक्स तक जाएगी। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि बाइकधारी कार्यकर्ता हेलमेट लगाकर मैदान में पहुंचेंगे। विवेकानंद मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, सुखराम गौड़, भाजपा मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, बब्बू खान, राजेश पाल चौधरी, राजेश त्रिपाठी, दीपक सोनी मौजूद रहे।