Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण से ही भाजपा बुलंदियों पर पहुंची : सुभाष

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचने पर सुभाष यदुवंश का हुआ भव्य स्वागत

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:56 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण से ही भाजपा बुलंदियों पर पहुंची : सुभाष
कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण से ही भाजपा बुलंदियों पर पहुंची : सुभाष

बस्ती : प्रदेश मंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार बस्ती पहुंचने पर सुभाष यदुवंश का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज बुलंदियों पर पहुंची है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो राष्ट्र की समृद्धि एवं देश सेवा के लिये कार्य करता है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की प्रतिभा को निखार कर उसे सोने जैसा खरा बनाने का काम भाजपा की रीति है। यहां जैसा सम्मान किसी दल में नहीं है।

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवांशु मिश्रा ने कहा कि सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने एक नई ऊंचाई को छुआ है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बस्ती शिवांशु मिश्रा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर मनोज मौर्या, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्या मणि, क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रभाकर विक्रम सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनय यादव, राहुल यादव, आशुतोष यादव, राघवेंद्र यादव, दीपांशु विक्रम सिंह, आकाश कसौधन, नागेंद्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.