अटल जी की मासिक पुण्यतिथि पर होगी काव्यांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में 'काव्यांजलि' कार्यक्रम का आयोजन करेगी। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने यह बात कही
बस्ती: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में 'काव्यांजलि' कार्यक्रम का आयोजन करेगी। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने यह बात कही। कहा कि काव्यांजलि कार्यक्रम में सभी विधायक अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के संयोजक की भूमिका में रहेंगे। इसमें अटल जी की कविताओं का वाचन किया जाएगा। 16 सितंबर को काव्यांजलि के बाद 17 सितंबर से 25 सितंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता सभी मंडलों में मेडिकल कैंप लगवाएंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम ने कहा कि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह पूरे होने पर 16 सितंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अंत्योदय के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर मुन्ना एवं विजय रंजन त्रिपाठी को काव्यांजलि कार्यक्रम, अभिनव उपाध्याय को स्वच्छता अभियान, राम चरन चौधरी को रक्त दान, महेश सोनकर को वृक्षारोपण, अश्वनी उपाध्याय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म दिवस के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक दयाराम चौधरी, विवेकानंद मिश्रा, चंद्रशेखर मुन्ना, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्रा, गजेंद्र ¨सह, राम चरन चौधरी, उषा श्रीवास्तव, चतुर्गुन राजभर, अश्वनी उपाध्याय, करुणा ¨सह, अमृत कुमार वर्मा, विजय रंजन, संजय द्विवेदी, शिव आज्ञा मौर्या, महेश सोनकर, दीपक सोनी, अखिलेश शुक्ला, अजय पाल, मनीष चौबे मौजूद रहे।