पंचायत चुनाव को लेकर भासपा ने बनाई रणनीति
प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी गठन पर जोर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 11:02 PM (IST)
जासं, वाल्टरगंज, बस्ती : विकास खंड बस्ती सदर के भिटिया चौराहे पर बुधवार को भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी गठन पर जोर दिया। कहा कि इस चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो जाएं। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार राजभर, जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर, राजेश राजभर, मनोज राजभर, अवध राम चौधरी, सभाजीत, जितेंद्र कुमार, नंदलाल, श्यामू राजभर, आशीष, रामकिशोर, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें