Move to Jagran APP

दिग्गज भाजपाइयों के बीच चला दिन भर मंथन

भाजपा की बैठक में सामने आए गिले शिकवे

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 11:11 PM (IST)
दिग्गज भाजपाइयों के बीच चला दिन भर मंथन
दिग्गज भाजपाइयों के बीच चला दिन भर मंथन

बस्ती : भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की कार्यशाला के बहाने शहर के होटल में मंडल के दिग्गज भाजपाइयों के साथ प्रदेश नेतृत्व का मंथन पूरे दिन चला। लक्ष्य- 2019 के लिए अंदरखाने में प्रमुख लोगों के साथ रणनीति बनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा के विधायक पंकज ¨सह के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल के तीनों सांसद, विधायकगण एवं स्थानीय प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की रायशुमारी एक दूसरे को धरातल पर असलियत का बोध कराती रही। आपस में गिले शिकवे भी खूब हुए। एक-एक ¨बदु पर स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभिभावक की तरह प्रदेश अध्यक्ष संतुष्ट करते नजर आए। सभी से आह्वान किया कि पार्टी की जीत सबसे जरूरी है। तभी एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण बना रहेगा। डा. पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जितने भी जनोपयोगी कार्य किए है उसका ठीक ढंग से प्रचार किया जाए। आयुष्मान भारत जैसे सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा जनप्रतिनिधि और नेता अवश्य शामिल हों। पार्टी का लक्ष्य है प्रत्येक बूथ पर 51 फीसद वोट मिलना चाहिए। यह कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बदौलत ही हो पाएगा। कार्यकर्ता अब निजी बातों को किनारे रखे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेबल पार्टी कार्यकर्ता योगदान दें और अपने मतदाता सदस्य बढ़ाए। बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक की कमेटियों को समय रहते सुसज्जित कर लिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंडल के तीनों लोकसभा सीट बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के लिए चुनावी तैयारी का खाका तैयार किया गया। दो चरणों में बैठक चली। देर शाम भाजपा का यह मंथन खत्म हुआ।

loksabha election banner

----------

एक-एक बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : पंकज

भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह ने बैठक के दौरान तीनों लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्लान प्रस्तुत किया। कहा कि बूथ लेबल पर पार्टी को मजबूत बनाया जाए। एक-एक बूथ पर पार्टी की इकाई मजबूत हो। भाजपा की मूल विचारधारा पर कार्यकर्ता कार्य करें। पार्टी और कार्यकर्ताओं को एक दिशा में काम करना होगा। पूरा विपक्ष चाहे एक होकर चुनाव लड़े या अलग-अलग हमें हर परिस्थिति में मुकाबला करना है और जीत हासिल करनी है।

---------

फ्यूज बल्ब है महागठबंधन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह ने कहा महागठबंधन फ्यूज बल्ब की तरह है। कार्यकर्ता जनता में अपनी पकड़ मजबूत रखें। सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद का कोई आधार नहीं है। इनकी राजनीतिक यात्रा का कोई अगुवा तक नहीं है। हमारे पास राष्ट्र की उन्नति के लिए दिन रात दौड़ने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा अगुवा है। इस बार दोगुने हौसले से हमे चुनाव लड़ना है।

---------------

यह लोग रहे मौजूद

सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सांसद संतकबीरनगर शरद त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय ¨सह, विधायक कप्तानगंज सीएचंद्र प्रकाश शुक्ल, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप ¨सह, विधायक हैंसर श्रीराम चौहान, विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक इटवा सतीश द्विवेदी, पार्टी जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राम ललित चौधरी, दुर्गा राय, देवेंद्र ¨सह, राजेंद्र नाथ तिवारी, प्रमोद पांडेय, अभय पाल, राकेश श्रीवास्तव, अजय पाल, अखंड ¨सह, विवेकानंद मिश्र, भानु प्रकाश मिश्र, नितेश शर्मा, रूपम श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव, नीतू ¨सह, दिव्या त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, महेश शुक्ल,परिपूर्णानंद पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, निर्मला श्रीवास्तव, अमरेश पांडेय, राम ¨सगार ओझा, प्रदीप पांडेय, अमित शुक्ल मौजूद रहे।

-------------

शीर्ष नेताओं का हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को देर रात डाक बंगला पर आ चुके थे। सुबह उनके स्वागत को भाजपाई उमड़ पड़े। उधर प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह का स्वागत सुबह मूड़घाट चौराहे पर किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र, सभासद परमेश्वरशुक्ल पप्पू, भाजपा नेता कौशलेंद्र पांडेय बादशाह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चौबे, पं. सरोज मिश्र, आशीष शुक्ल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, जीवन चौधरी लारा, राजकुमार शुक्ल, भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, सुधाकर पांडेय, रामानंद नन्हें, दिलीप पांडेय, ¨प्रस शुक्ल, धर्मेंद्र, तुलाराम आदि ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.