बस्ती में 25 लाख की लागत से बनेगा मैरिज हॉल, सामाजिक व धार्मिक आयोजनों को मिलेगी नई गति
बस्ती के बनकटी नगर पंचायत में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मैरिज हॉल का भूमि पूजन संपन्न ...और पढ़ें

बस्ती में बनेगा मैरिज हॉल।
HighLights
बनकटी के देईसाड़ बाजार में मैरिज हॉल निर्माण शुरू।
25 लाख रुपये की लागत से होगा मैरिज हॉल का निर्माण।
सामाजिक, धार्मिक आयोजनों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा।
संवाद सूत्र, बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर तीन कृष्णा नगर, देईसाड़ बाजार में 25 लाख रुपये की लागत से मैरिज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजा राम चौधरी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
पंडित राम गोपाल शास्त्री उर्फ परमात्मा प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपये की लागत से मैरिज हाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से शादी-विवाह के साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
साथ ही क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण को भी गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, सभासद संजू चौधरी, राजेंद्र यादव, लालचंद यादव, लल्लन चौधरी ,अतुल पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
