विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, नहीं हो सकी पहचान

Published: Thu, 18 Jun 2026 02:55 PM (IST)

बस्ती में गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी, जिससे उसके शरीर ...और पढ़ें

छानबीन करती पुलिस। जागरण

छानबीन करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. बस्ती में 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी।

  2. गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर कुसम्हा मंझरिया के बीच हुई घटना।

  3. मृतक के दाहिने हाथ पर 'जय भीम लव' का टैटू।

संवाद सूत्र,मुंडेरवा, (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर कुसम्हा मंझरिया गांव के बीच सीवान में स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह लगभग 5.40 बजे अप ट्रैक लेटकर एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

मौके पर पहुंची रेलवे और मुंडेरवा थाने की पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। युवक के दाहिने हाथ पर जय भीम लव लिखा हुआ है।

अगल-बगल खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने बताया कि दक्षिण की तरफ से दौड़ता हुआ एक युवक रेलवे ट्रैक की तरफ आया है। कुछ देर बाद जब ट्रेन खड़ी हुई तो पता चला कि कोई कट गया है। रेल के ड्राइवर ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने मुंडेरवा पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 टीम पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव व रेलवे सुरक्षा बल के एसआइ व कांस्टेबल ने मौके पर मौजूद लोगों और इंटरनेट मीडिया पर शव की फोटो भेजकर शिनाख्त में मदद मांगी किंतु मृतक की पहचान न हो सकी। इस बीच पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि दिवंगत के शरीर पर पीला शर्ट और काले रंग का जीन्स है । उसमें बेल्ट भी लगा है। उसके दाहिने हाथ पर गोदना गोद कर जय भीम और अंग्रेजी में लव लिखा हुआ है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।