विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Published: Mon, 03 Aug 2026 07:14 PM (IST)

बस्ती में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत।

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत।

HighLights

  1. दुबौलिया के तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूबे।

  2. ग्यारह वर्षीय मोहम्मद अहमद और बारह वर्षीय नसीफ अहमद की मौत।

  3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा।

संवाद सूत्र, दुबौलिया (बस्ती)। गांव के तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूब कर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

क्षेत्र के निदूरी निवासी ग्यारह वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र यूसुफ व 12 वर्षीय नसीफ अहमद पुत्र मुख्तार अहमद सोमवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे साथ में मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया।

शोर सुन आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दोनों के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।

यह भी पढ़ें- चंदौली में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, डीडीयू यार्ड में मचा हड़कंप