विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत, एक घायल

Published: Tue, 10 Feb 2026 03:29 PM (IST)

बस्ती में सोमवार रात एक गिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक दुर्गा प्रसाद यादव (18) की ...और पढ़ें

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत।

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रखौना। अकारी बाजार में गिट्टी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सोमवार रात एक बाइक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पीछे बैठा उसका साथी युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नगर थाना क्षेत्र के बिरउपुर गांव का दुर्गा प्रसाद यादव 18 वर्ष बचपन से अपने ननिहाल लालगंज थाना क्षेत्र के चंदरपुर में रहता था। यहीं से उसकी पढ़ाई लिखाई चल रही थी।।

इस बार इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देना था। रात करीब 11 बजे दुर्गा प्रसाद चंदरपुर के ही अपने साथी विजय यादव को बाइक पर बैठा कर बस्ती की तरफ जा रहा था।

अकारी बाजार में देसी शराब के पुराने ठेके के पास बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आ गया । ट्रैक्टर का पहिया चालक दुर्गा प्रसाद के ऊपर चढ़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं पीछे बैठे विजय यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वह उठकर पुलिस व परिवार को सूचित करने में उलझ गए। धीरे से ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। नगर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विजय का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विजय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कड़सरी मिश्र गांव का रहने वाला है, जो मौका पाकर भाग निकला। दुर्गा प्रसाद के मृत्यु की सूचना मिलते ही छोटा भाई अर्जुन व मां रोते हुए चंदरपुर गांव पहुंची।

नगर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभी किसी के द्वारा तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।