विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में सड़क हादसे में गई युवक की जान, महिला सहित तीन हुए घायल

Published: Mon, 27 Jul 2026 10:15 AM (IST)

हर्रैया, बस्ती में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. हर्रैया में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत।

  2. एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

  3. बेलाड़े शुक्ल गांव के पास हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, हर्रैंया (बस्ती)। मार्ग दुर्घटना में हर्रैया से घर वापस लौट रहे दो बाइकों पर सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। रविवार की शाम करीब साढ़े आज बजे यह घटना महूघाट विशेरगंज मार्ग पर बेलाड़े शुक्ल गांव के पास हुई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने छोटू उर्फ सालिक पुत्र रामदेव को मृत घोषित कर दिया।

लालजी पुत्र राम अचल, भानु प्रकाश पुत्र हरिशंकर शुक्ला व उनकी माता जगरानी पत्नी हरिशंकर शुक्ला निवासी गण पहितिया का इलाज चल रहा है। पहितिया गांव निवासी छोटू उर्फ सालिक,लालजी व भानु प्रकाश पुत्र हरिशंकर शुक्ला अपनी माता जगरानी के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हर्रैया से घर वापस जा रहे थे।

अभी वह महूघाट विशेरगंज मार्ग पर बेलाड़े शुक्ल गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से अज्ञात मोटर साइकिल ने छोटू उर्फ सालिक की मोटर साइकिल में ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे भानु प्रकाश की मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित हो गयी और वह भी गिर गए।

यह भी पढ़ें- बस्ती में रात मचान पर सोने गया किशोर, सुबह छप्पर में फंदे से लटका मिला शव