विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर गोमांस का भड़काऊ वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, बस्ती में मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:07 AM (IST)

बस्ती पुलिस ने सोशल मीडिया पर गोमांस पकाने का वीडियो प्रसारित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पुलिस ने सोशल मीडिया पर गोमांस वीडियो प्रसारित करने पर केस दर्ज किया।

  2. पाकिस्तान का बताया गया वीडियो, गोमांस पकने का दावा किया गया।

  3. रवि कुमार पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, बस्ती। इंटरनेट मीडिया पर गोमांस पकाने का वीडियो प्रसारित करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में छावनी पुलिस ने नामजद आरोपित व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह प्रसारित वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, इसमें पाकिस्तान का ध्वज प्रतीक चांद का निशान बना हुआ है।

एक सप्ताह से प्रसारित वीडियो में एक होटल में कुछ व्यक्ति आपस में पक रहे भोजन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि देसी गो माता का आपरेशन हो रहा है, जिसमें यह साबित हो रहा था कि पक रहा मांस गो का था। आपस में बात कर रहे व्यक्ति मुस्लिम वेशभूषा में थे।

इस वीडियो पर रवि कुमार पुत्र रामबली निवासी बीरपुर खरहरा थाना छावनी ने जानबूझकर वीडियो प्रसारित किया व आपत्तिजनक कमेंट लिखा कि सलाम वालकुम भाईजान यह मेरा नंबर है, मैं आपसे मिलना चाहता हूं।

इसी आधार पर पुलिस ने अभिषेक वर्मा निवासी श्रीपालपुर थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर आरोपित रवि कुमार समेत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है। वीडियो फुटेज की गहनता से जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में प्रेमिका की धमकी के बाद लापता हुआ युवक, पुल पर मिली साइकिल व चप्पल

यह भी पढ़ें- बस्ती में मरम्मत कार्य के चलते गोरखपुर-अमृतसर समेत कई ट्रेनें लेट, कई का बदला गया समय