Move to Jagran APP

लोकतंत्र की मजबूती व विकासशील सरकार के लिए करेंगे मतदान

एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता और सरकार को चुनने के लिए मतदान करने जरूर जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:49 PM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती व विकासशील सरकार के लिए करेंगे मतदान
लोकतंत्र की मजबूती व विकासशील सरकार के लिए करेंगे मतदान

जागरण संवाददाता,बस्ती: लोकतंत्र एक बड़ा पर्व है। मतदाता उसकी शक्ति है। इस पर्व में सबको हिस्सा लेना चाहिए। विधान सभा चुनाव में पहली बार मतदान का अवसर मिला है। इस अवसर से चूकना नहीं है। एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता और सरकार को चुनने के लिए मतदान करने जरूर जाएंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे। पेश है युवा वोटरों से बातचीत। पहली बार मतदान का मौका मिला है। इस अवसर से चूकना नहीं है। एक मजबूत व विकासशील सरकार बनाने के लिए काफी उत्साहित हूं। लोकतंत्र के पर्व में हम तो भागीदारी निभाएंगे ही साथ ही गांव के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे।

prime article banner

अतुल सिंह, स्टेडियम कालोनी

-- पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिला है। यह मौका नहीं गंवाएंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में जरूरी हिस्सा लेंगे। मतदान करना हमारा कर्तव्य और अधिकार है। क्षेत्र के विकास के लिए सुयोग्य नेता को मतदान देकर एक कर्तव्यनिष्ठ सरकार का गठन करेंगे।

कोमल गुप्ता, आवास विकास

--

विधान सभा चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेंगे। हम सबको अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

सुरेखा, लोहरौली कला

---

मतदान हमारा अधिकार है। लोकतांत्रित देश में यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। यह अवसर हमें पहली बार मिला है। खुद मतदान तो करेंगे साथ ही और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

अंकिता यादव, पिपरा कला

---

विधान सभा चुनाव में किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आएंगे। मतदान अपनी स्वेच्छा से करेंगे। एक अच्छे नेता और एक अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान करने बूथ पर जरूर जाएंगे।

ज्योतिमा सिंह, विशुनपुरवा

-----

महिला हो या पुरुष मतदान हर किसी को करना चाहिए। मतदान हमारा कर्तव्य और अधिकार है। इस अधिकार के महत्व को हमें समझना चाहिए। चुनाव में एक-एक वोट का बड़ा महत्व है। हमें घर के प्रत्येक सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

वर्तिका सिंह, गांधीनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.