मतदान हमारा कर्तव्य और अधिकार,नहीं चूकेंगे यह अवसर
अच्छे नेता और अच्छी सरकार चुनने के लिए वो मतदान करने जरूर जाएंगे।
जागरण संवाददाता,बस्ती: लोकतंत्र के पर्व में सबको बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। विधान सभा चुनाव में पहली बार मतदान का अवसर मिला है। अच्छे नेता और अच्छी सरकार चुनने के लिए वो मतदान करने जरूर जाएंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे। पेश है युवा वोटरों से बातचीत। पहली बार मतदान का मौका मिला है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन के लिए पसंद का नेता और सरकार चुनने के लिए मतदान जरूर करेंगे। लोकतंत्र के पर्व में हम तो भागीदारी निभाएंगे ही साथ ही गांव के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
सुनील यादव,रायठ पहली बार विधान सभा चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिला है। यह मौका वो नहीं गंवाएंगे। मतदान करना हमारा कर्तव्य और अधिकार है। क्षेत्र के विकास के लिए सुयोग्य नेता को मतदान देकर एक कर्तव्यनिष्ठ सरकार का गठन करेंगे।
अभिलाष,पिपरा कला विधान सभा चुनाव में जाति-धर्म में न फंसकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेंगे। मतदान करना हमारा कर्तव्य और अधिकार है। हम युवाओं को मतदान के लिए सबको प्रेरित करना चाहिए।
अखिलेश प्रताप सिंह,निपनियां शुक्ल मतदान के दिन सारे कार्य छोड़कर हमें पहले मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। यह अवसर हमें पहली बार मिला है। वो खुद मतदान तो करेंगे साथ ही और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विशाल गौड़,सुरुवार कला विधान सभा चुनाव में किसी के बहकावे में न आएं। मदतान अपनी स्वेच्छा से करें। एक अच्छे नेता और एक अच्छी सरकार चुनने के लिए वो मतदान करने बूथ पर जरूर जाएंगे। गांव में रहने वालों को भी मतदान करने को जागरूक करेंगे।
दुर्गेश,गुलरिया महिला हो या पुरुष मतदान हर किसी को करना चाहिए। मतदान हमारा कर्तव्य और अधिकार है। चुनाव में मतदान करने वो जरूर जाएंगे। चुनाव में एक-एक वोट का बड़ा महत्व है। हमें घर के प्रत्येक सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अमरेंद्र प्रताप,बांसखोर कला