पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मनाया गया जन्मदिन
कई स्थानों पर हुआ आयोजन केक काटा गयाबसपा शासनकाल को किया यादबताया हितकारी
जागरण संवाददाता, दुबौला : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन शनिवार को जिले में कई स्थानों पर मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बांटकर खुशियां बांटी। साथ ही बसपा शासनकाल की उपलब्धियों को साझा कर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को प्रदेश के लिए हितकर बताया।
कप्तानगंज में जहीर अहमद जिम्मी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बसपा सुप्रीमो के स्वस्थ जीवन की कामना की। मायावती के शासनकाल को याद करते हुए इसे सर्वसमाज के लिए हितकारी बताया। कप्तानगंज, गोपियापार, पछलौरिया में भी मायावती का जन्मदिन मनाया गया। कलवारी संवाददाता के अनुसार बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 66वां जन्मदिन चकदहा स्थित बसपा के लक्ष्मी चंद खरवार ने आवास पर मनाया गया। गामा कनौजिया, केसी मौर्य, रघुनाथ पासवान, संजय चौधरी, श्याम सुंदर आदि रहे। रुधौली संवाददाता के अनुसार बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन रुधौली नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन धीरसेन निषाद द्वारा केक काटकर मनाया गया। उमा पांडेय, छोटेलाल, राज सिंह, प्रेम प्रकाश पटेल, प्रेमसागर, अमरजीत निषाद, मोहन श्रीवास्तव, महेश कुमार, मयाराम पाठक, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। सोनहा संवाददाता के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन अशोक मिश्रा ने सोनहा के पचपेड़वा चौराहा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं संग मनाया। केक काटकर मिठाई बांटी। रुधौली विधानसभा के 52 सेक्टरों में कार्यकर्ताओं द्वारा 52 जगहों पर अलग-अलग केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष राजीव राव, महा सचिव राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष नायब चौधरी, हरिनंदन पांडेय, फजलुर्रहमान, राम नौकर गौतम, हरि शंकर चौहान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पप्पू सिंह, राजाराम आदि रहे।