जनवरी में होगा बस्ती महोत्सव
महोत्सव की तिथि 30 जनवरी से 3 फरवरी तक निर्धारित की गई है
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:45 PM (IST)
बस्ती : वर्ष 2019 में बस्ती महोत्सव का आगाज होगा। जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने इसकी रूपरेखा तय कर ली है। महोत्सव की तिथि 30 जनवरी से 3 फरवरी तक निर्धारित की गई है। डीएम ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी विभागों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। खेती, किसानी एवं रोजगार परक योजनाओं का स्टाल लगाया जाएगा। इस आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए 30 नवंबर समिति का गठन और पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें