विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में दीवार ढहने से बस्ती के एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:56 PM (IST)

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण एक चाल की दीवार गिरने से बस्ती जिले के रसूलपुर गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मृत्यु हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुंबई में भारी बारिश से चाल की दीवार गिरी।

  2. बस्ती के एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत।

  3. पिता सब्जी लेने गए थे, पत्नी-बच्चों की मौत।

जागरण संवाददाता, बस्ती। मुंबई और उपनगरों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, भारी बारिश के कारण शहर के एक उपनगर में दीवार गिरने की एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के रसूलपुर गांव एक ही परिवार के पांच लोगों की मलबे में दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मंगलवार देर शाम दिवंगत परिवार के स्वजन के घर पर संवेदना व्यक्त करने सपा के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव पहुंचे।

घर वालों से हादसे की जानकारी साझा कर शोक संवेदना जताई घटना उस समय हुई जब मूसलाधार बारिश के चलते पुरानी चाल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ, परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सो रहे थे और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों और बचाव दल (दमकल विभाग) की मदद से मलबे को हटाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे का शिकार हुआ परिवार मूल रूप से बस्ती जिले का निवासी था। यह परिवार बेहतर भविष्य की तलाश में मुंबई आया था और रोजी-रोटी के लिए एक छोटी सी चाल में रह रहा था।

सब्जी लेने गए थे बच गए पिता, पत्नी समेत चार बच्चे मलबे में दफन

मृतकों में परिवार के मुखिया 40 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र वाजिद अली निवासी रसूलपुर, थाना पुरानी बस्ती रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गोवंडीमानखुर्द मुम्बई की चाल में से निकल कर सब्जी खरीदने गए थे।

इसी बीच चाल की दीवार ढह गई, हादसे में पत्नी 38वर्षीय अख्तरजहां, बेटियां 14 वर्षीय कैसर जहां, तीन वर्षीय अनाबिया, बेटे 8वर्षीयजलालुद्दीन व 6 वर्षीयसिराजुद्दीन की मलबे में दब कर जान चली गई। इस हृदयविदारक घटना से बस्ती स्थित उनके पैतृक गांव रसूलपुर में मातम छा गया है।