विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती जिले में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत

Published: Wed, 29 Apr 2026 01:57 PM (IST)

बस्ती के हर्रैया में एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण

रोते बिलखते परिजन। जागरण

HighLights

  1. हर्रैया में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा।

  2. मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

  3. एक घायल रूपनारायण पांडेय की हुई मौत।

जागरण संवाददाता,हर्रैया, बस्ती। निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से छज्जे के नीचे खड़े तीन लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मेडिकल कालेज अयोध्या ले गए।

बीते सोमवार को परसरामपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था करीब 10 बजे नवनिर्मित छज्जा जोरदार आवाज के साथ नीचे आ गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मलबे की चपेट में आने से रुपनरायण पुत्र रामजी पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष, सुरज शुक्ला व बब्बन मिश्रा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 12.16.21 PM

इसी छज्जे के नीचे दबकर रुपनारायण पाण्डेय की मौत हुई। जागरण


 

यह भी पढ़ें- बस्ती जिले में होम डिलीवरी के नाम पर खेल, गैस एजेंसियों ने डकार लिए 1.98 करोड़

ग्रामीणों व युवाओं ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया ईंट और कंक्रीट के भारी मलबे को हटाकर नीचे दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घरों को इलाज के लिए ग्रामीण मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर एक गंभीर रूप से घायल रूपनारायण पांडेय को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया अन्य घायलों का इलाज अभी चल रहा है।