विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में एंटी-करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये लेते सफाईकर्मी को पकड़ा, आंगनबाड़ी में नियुक्ति कराने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

Published: Thu, 21 May 2026 02:45 PM (IST)

बस्ती में एंटी करप्शन टीम ने कप्तानगंज मुख्यालय से एक सफाईकर्मी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

टीम को रोकने का प्रयास करते कर्मचारी। जागरण

टीम को रोकने का प्रयास करते कर्मचारी। जागरण

HighLights

  1. सफाईकर्मी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. आंगनबाड़ी नियुक्ति के नाम पर मांगी थी रिश्वत।

  3. एंटी करप्शन टीम ने कप्तानगंज से की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, हर्रैया, बस्ती। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कप्तानगंज मुख्यालय से एक सफाईकर्मी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवमूरत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी में नियुक्ति कराने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर गुरुवार को आरोपी को कप्तानगंज मुख्यालय से सफाईकर्मी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही ब्लाक परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों और प्रधानों ने टीम के सामने विरोध भी जताया।

यह भी पढ़ें- बस्ती: घर में सोते रहे स्वजन, नकदी व गहने उठा ले गए चोर

टीम को रोकने के लिए ब्लाक का गेट बंद करने की कोशिश भी की, लेकिन एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लेकर बस्ती कोतवाली रवाना हो गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस व एंटीकरप्शन टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।