युवक पर धारदार हथियार से हमला, अज्ञात पर मुकदमा
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुईयां गांव के सिवान में धान की रखवाली करने गए युवक पर सोते समय किसी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कों जिला अस्पताल भिजवाया।
बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुईयां गांव के सिवान में धान की रखवाली करने गए युवक पर सोते समय किसी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कों जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना क्षेत्र के बड़कुईयां निवासी आरिफ (19 ) पुत्र तौफीक सोमवार की शाम को धान की कटाई कंबाइन से करा कर खाना खाने के बाद अनाज की रखवाली के लिए खेत में सो गया। देर रात उसके सिर पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। होश आने पर देखा कि उसके सिर से खून बह रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विकास यादव ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। आरिफ के बाबा हसन मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।