दिन भर कार्यकर्ताओं से घिरे रहे कृषि निर्यात मंत्री
उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री श्रीराम चौहान बुधवार को पूरे दिन कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। शहर के महरीखांवा स्थित उनके आवास पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे।
बस्ती : उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री श्रीराम चौहान बुधवार को पूरे दिन कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। शहर के महरीखांवा स्थित उनके आवास पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे। वह अपने चिर परिचित अंदाज में एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम पूछते रहे। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती में मंगलवार की रात्रि में उन्होंने विश्राम किया। आवास पर मेल मिलाप के बाद मंत्री भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल के पैतृक निवास मीतनपुर गांव पहुंचे। उनके भाई शिवम शुक्ल की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया पुरानी बस्ती में अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे तथा आर्थिक सहयोग दिया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां भी उनकी अगुवानी में पार्टीजन मुस्तैद रहे। देर शाम संतकबीरनगर जनपद के लिए रवाना हो गए। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, अवधेश सिंह, दिवाकर मिश्र, महेश शुक्ल, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्र, विनोद दुबे, राकेश चौहान, सत्येंद्र सिंह भोलू, अभय पाल, अखंड सिंह, रवींद्र गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, रामानंद नन्हें, गोपाल मद्धेशिया, जीवन चौधरी लारा मौजूद रहे।