शिक्षक व छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:07 AM (IST)
बस्ती: राजकीय कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षक और छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। नेहरू तिराहा से महिला अस्पताल होते हुए रैली स्कूल में आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया। भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें परवीन खातून प्रथम,आदिरिका द्वितीय स्थान व प्रियांशी त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रही। दिव्या वर्मा, कविता, गीता उपाध्याय, अंजुम, अफ्शा, प्रिया पांडेय, कल्पना गोना, नीलम गुप्ता, शबनम यादव मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें