सीएम राहत कोष से इलाज के लिए मिलेंगे 6.5 लाख
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गंभीर रोगों से पीड़ित दो लोगों को स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री राहत कोष से साढ़े छह लाख रुपये मिलने की स्वीकृति मिली है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 06:06 AM (IST)
बस्ती : कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गंभीर रोगों से पीड़ित दो लोगों को स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री राहत कोष से साढ़े छह लाख रुपये मिलने की स्वीकृति मिली है।
विधायक ने बताया कि बेलघाट कस्बा निवासी मोहम्मद शमी की पत्नी आशिया खातून कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहीं हैं। धनाभाव में इनका इलाज नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए चार लाख की स्वीकृति मिली है। पतिला गांव निवासी अभिषेक सिंह की पत्नी डिपल सिंह के इलाज के लिए भी मुख्यमंत्री ने ढाई लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें